Sun. Jul 12th, 2026

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बड़ा हादसा, 4 मंजिला मकान ढहा, 14 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू, कई घायल

दिल्ली के उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला पुरानी इमारत अचानक ढह गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इमारत खाली थी, लेकिन इसके गिरने से पास की इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद तुरंत दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बगल वाली इमारत में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिनमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *