इसी महीने से बैंक खातों में आएगी बढ़ी हुई सैलरी.. आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को नवरात्रि से पहले मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट से भी मंजूरी
पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें आंगनबाड़ी सेविका और सेविका सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी, राजस्व कर्मचारियों के 3,303 पदों का सृजन, कन्या विवाह मंडप और राज्य की सभी 8,053 पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण तथा पटना में जीविका मुख्यालय की स्थापना आदि शामिल है।
कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के संवाद कक्ष में प्रेस वार्ता में कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को मानदेय की बढ़ी हुई राशि एक सितंबर से ही मिलेगी। समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के क्रियान्वयन में सेविकाओं या सहायिकाओं की भूमिका मुख्य रूप से है। बढ़ती महंगाई एवं मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए इनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है, जिससे उनके जीवन में सुधार होगा। साथ ही उनके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
