Sat. May 30th, 2026

तीर्थयात्रा पर जा रहे जैन परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी, जीजा और भांजे सहित 4 की मौत, बेटी घायल

दमोह के जबेरा निवासी और चंदू स्वीट्स के संचालक सचिन जैन बुधवार को परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर निकले थे। लेकिन सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में उनकी कार एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में सचिन जैन, उनकी पत्नी ऋतु जैन, जीजा सुपेंद्र जैन और भांजा अक्ष की मौत हो गई। जबकि सचिन की बेटी आद्या गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।सचिन जैन परिवार सहित कार (एमपी 20 ZH 1670) से गोलाकोट तीर्थ स्थल (शिवपुरी) जा रहे थे। दोपहर करीब मालथौन के ग्राम शुखालीपुरा के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर हुआ।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही खबर जबेरा पहुंची, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सचिन जैन इलाके के प्रसिद्ध चंदू स्वीट्स दुकान के संचालक थे और क्षेत्र में उनकी बड़ी पहचान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed