Wed. Jul 1st, 2026

पत्रकार बीमा योजना को अधिक पत्रकार हितेशी बनाए जाने को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया ज्ञापन

ग्वालियर मध्य प्रदेश  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के हित में चलायी जा रही पत्रकार बीमा योजना इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह शुरू हो चुकी है। योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है और इस योजना में तमाम परिवर्तन कर इसे और अधिक पत्रकार हितैषी बनाया जा सकता है उद्देश्य से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी। के निर्देश पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिले के कलेक्टर को प्रेषित किया।

हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा कराने का विज्ञापन जारी किया है। इसमें एक बार फिर अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों के सभी आयु वर्ग के दो लाख और ₹5 लाख के बीमा की प्रीमियम राशि को बढ़ा दिया गया है तथा प्रीमियम पर 18% जीएसटी भी लगा दिया है। कई पत्रकार साथी ऐसे हैं जिनको उनके मीडिया संस्थान के प्रबंधकों की ओर से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता है ऐसे पत्रकार बढ़ी हुई बीमा राशि जमा करने में असमर्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed