Wed. May 27th, 2026

तीन मजदूरों की हुई मौत, 12 से ज्यादा की हालत गंभीर, कार और पिकअप की टक्कर से हुआ भीषण सड़क हादसा

नासिक  महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, यह भीषण सड़क हादसा गुरूवार देर रात नासिक जिले के सताना तालुका में ताहराबाद-मुल्हेर मार्ग पर अंतापुर शिवारा के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरों को ले जा रहे पिकअप वाहन और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, 15 से 20 मजदूर खोडबेल इलाके में दिन का काम खत्म करने के बाद एक पिकअप गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने पिकअप गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *