नगर निगम में दो महिला उपयंत्री सब पर भारी, लोग परेशान
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में इन दिनों दो महिला उपयंत्रियों ने बड़े बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया हैं। दोनों उपयंत्रियों से इस समय आम आदमी बेहद परेशान है, जो भी आवेदन अपने निर्माण कार्य परमीशन का लगा रहा है, माननीया उन्हें लंबी चौड़ी डिमांड में बुरी तरह हलाकान कर देती हैं। अब तो आम लोग कहने लगे है कि भाजपा राज में यह सब क्या हो रहा है। इन उपयंत्रियों के कारण दो जोन बेहद चर्चा में है और लोगों ने इन मैडमों के डर से परमीशन के लिये आवेदन लगाना भी छोड़ दिया है। उपयंत्रियों की खुलेआम लेनदेन के चर्चें अब नगर निगम के हर अधिकारी कर्मचारी की जुबां पर हैं।
