सीधी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई चार, सीएम डॉ. यादव ने रद्द किए अपने कार्यक्रम
सीधी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरूवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रीवा रेफर किया गया था। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि, घायलों में से एक व्यक्ति कीइलाज के दौरान मौत हो गई है। ऐसे में इस सड़क हादसे में मारने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
