Sat. Apr 18th, 2026

8000 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 40 साल, जानें पात्रता और लास्ट डेट डिटेल्स

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 के लिए 339 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 9 से 28 सितंबर 2025 तक तारीख निर्धारित की गई है । पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एवं सूबेदार (Stenographer)के 500 पदों पर भी भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से स्टार्ट होगी।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे।एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है।

इन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कार्यालय नगर पालिक निगम, कार्यालय आयुक्त, कार्यालय प्राचार्य शासकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण संचालनायलय जैसे कुल 28 विभागों में कनिष्ठ रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, बायोमेडिकल इंजीनियर, स्वच्छता निरीक्षक, लैब असिस्टेंट, प्रयोगशाला तकनीशियन आदि पदों को भरा जाएगा।

आयु सीमा 1 जनवरी 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 162 सेमी एवं महिला उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।

योग्यता किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।जीव विज्ञान/कृषि विज्ञान में स्नातक/बी.ई (बायोमेडिकल इंजीनियर)/ ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट/बीएससी/सिविल इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/विज्ञान, भौतिक, रसायन एंव भू विज्ञान में ग्रेजुएशन/बीएससी आदि डिग्री ।

आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उनके लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा ।

सैलरी पोस्ट वाइज 19500 से 1,77,000 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।

कब होगी परीक्षा परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2025 को 2 पाली में किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। रिपोर्टिंग समय क्रमशः 7:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे है।

कुल पद: 500

पदों का विवरण

  • सूबेदार के लिए 100 पद
  • असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर के लिए 400 पद

आयु सीमा आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।

योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।

आवेदन शुल्क  आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है, बिना शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को 560 रुपये और ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को फीस 310 रुपये जमा करनी होगी। फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ध्यान रखें कि फीस के अलावा पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

कब होगी परीक्षा लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर) में होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, तार्किक क्षमता (रीजनिंग) और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाने की संभावना है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 3 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
  • लिखित परीक्षा: 10 दिसंबर 2025

कुल पद: 7500

आयु सीमा उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए। सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल रखी गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

योग्यता उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र।मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये प्रति प्रश्नपत्र। सभी अभ्यर्थियों को 60 रुपये का अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क देना होगा। पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से फॉर्म जमा करने का पोर्टल शुल्क सभी अभ्यर्थियों के लिए 20 रुपये है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा

कब होगी परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के संभावित 11 शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में होगी।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 15 सितंबर, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर, 2025
  • आवेदन सुधार विंडो 15 सितंबर, 2025 को ओपन
  • आवेदन सुधार विंडो 4 अक्टूबर, 2025 को क्लोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *