काशीपुर में ‘हील एंड ग्रो वर्कशाप’ ने दिया आत्मशक्ति और सकारात्मकता का संदेश, देशभर में प्रसिद्ध एनएलपी एवं एक्सेस कांशियसनेस प्रैक्टिशनर, शैमैनिक एवं मुनाय-की राइट्स प्रैक्टिशनर, ट्रांस हीलर और लेखिका स्वाति गुप्ता ने प्रतिभागियों को जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण देने का किया प्रयास
वर्कशाप के दौरान विभिन्न हीलिंग तकनीकों का प्रयोग किया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार मन के अवचेतन हिस्से को समझकर नकारात्मक विचारों से बाहर निकला जा सकता है। ध्यान, ऊर्जा संतुलन और आत्मसंवाद जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को अपने भीतर की शक्ति का अनुभव कराया गया। कई प्रतिभागियों ने साझा किया कि उन्हें इस सत्र के बाद हल्कापन और आत्मविश्वास महसूस हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की। इनमें सम्राट पृथ्वीराज कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी महेश सिंह चौहान, अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार चौधरी, तराई इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक बसंत बल्लभ भट्ट, शिवालिक होली माउंट एकेडमी के प्राचार्य के एस डसीला, स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल की प्रबंधिका हरप्रीत सैनी, को-डायरेक्टर शिरीन सैनी, तारावती सरोजनी देवी बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक मित्तल, प्राचार्या सेफाली पांडेय, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, रुप किशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक महेंद्र लोहिया, ममता भट्ट, रेखा रानी, रजनी गोला, जेपी चौहान, डॉ. वीपी सिंह, तुषार कोली, करन समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन विपुल शर्मा ने किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
