ग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा
ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर में पिछले दो साल में अपराधों के ग्राफ में गिरावट आई है और जितने भी संगीन अपराध हुए भी हैं तो उसमें से ज्यादातर में पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही पकड़ने में सफलता भी हासिल की है। ऐसी इक्का दुक्का ही घटनाएं होंगी जिसमें अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। अपराध के ग्राफ में गिरावट कहीं न कहीं एक सुकून की खबर है लेकिन इसके साथ ही ग्वालियर में बढ़ रहे गैंग कल्चर से यह खतरा भी पैदा हो गया है कि आने वाले समय में कभी भी अपराध में अचानक बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। ग्वालियर में ऐसी तमाम गैंग सक्रिय हैं जो अपने गैंगस्टर होने का खुलेआम दिखावा। सोशल मीडिया पर कर रही हैं जिससे अन्य लोग भी अपराध की दुनिया में ग्लैमर की तलाश में आकर्षित हो सकते हैं।
ग्वालियर में ऐसे तमाम टशन दिखाते युवा।सोशल मीडिया पर आपको सक्रिय नजर आएंगे जो फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर अपने ऐसे लग्जरी लाइफ के तमाम फोटो और वीडियो साझा कर रहे हैं जो भड़काऊ हैं और किशोर अवस्था से गुजर रहे बच्चों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे तमाम वीडियो में इन गैंग के सदस्य बंदूक पिस्टल का प्रदर्शन करते हुए अपनी हाई प्रोफाइल लाइफ का प्रदर्शन करते हैं। इनके सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट को अच्छी खासी रीच मिल रही है।तमाम किशोर इनके स्टेशन को पसंद कर रहे हैं और इनके ऐसे वीडियो को लाइक कर रहे हैं जो एक गंभीर चिंताजनक विषय है। ग्वालियर में ऐसी कुछ गैंग सक्रिय हैं जो युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा सकती हैं।
कुछ साल पूर्व मुरार में केशव यादव गैंग सुर्खियों में आई थी। जब इस गैंग के गुर्गों ने जमीन व्यवसायी अजय सिंह राणा को बीच सड़क पर घेर कर दिल दहाड़े जानलेवा हमला किया था। हालांकि हमले के बाद पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हुई और अभी वह जेल में हैं लेकिन जिस तरह के वीडियो उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पड़े हुए हैं वह उसकी हाई प्रोफाइल जीवन शैली को दर्शाते हैं। उसने बाकायदा लाखों रुपये खर्च कर एक गाना भी बहुत ही हाईटेक तरीके से रिकॉर्ड करवाया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस गैंग के इन वीडियोज को तमाम किशोर देखते हैं और अच्छी खासी रीच लाइक भी इनको मिलती है।
