आदित्य मंगल राजयोग से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, कारोबार में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन, धनलाभ के प्रबल योग
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। ग्रहों के सेनापति मंगल को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मंगल मकर राशि में उच्च व कर्क में नीच राशि के होते है। ग्रहों के राजा सूर्य आत्मा व पिता के कारक होते है।सिंह सूर्य की स्वामी राशि है। वर्तमान में मंगल तुला राशि में विराजमान है और 27 अक्टूबर 2025 तक यही रहेंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे, ऐसे में तुला राशि में मंगल-सूर्य की युति से मंगल आदित्य राजयोग बनेगा।
तुला राशि का प्रभाव दिवाली से पहले आदित्य मंगल राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा । व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अटके व रुके हुए कार्य पूरे होंगे।नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि के साथ प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है।समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाहित का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।
धनु राशि का प्रभाव आदित्य मंगल राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभकारी साबित हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है, नए नए सोर्स बन सकते हैं।निवेश से लाभ मिल सकता है। कारोबार में नई डील के साथ धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। अटके रूके कामों को गति मिल सकती है।
मकर राशि का प्रभाव आदित्य मंगल राजयोग जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है।काम- कारोबार चमक सकता है।नौकरीपेशा को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का लाभ हो सकता है।व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा।कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नए कार्यों में सफलता मिल सकती है।कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
