Sun. Aug 9th, 2026

क्या आज शेयर बाजार खुलेगा जानिए क्यों हो रही इसे लेकर कन्फ्यूजन

आज 4 अक्टूबर शनिवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं, इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। आमतौर पर शनिवार के दिन शेयर बाजार का हॉलिडे रहता है। हफ्ते में शेयर बाजार मात्र पांच ही दिन खुलता है, जिनमें सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार शामिल होते हैं। लेकिन इस बार 4 अक्टूबर शनिवार को भारतीय शेयर बाजार ओपन रहने वाला है। इस दौरान निवेशक भी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर सकेंगे। बता दें कि आम दिनों पर ऐसा नहीं होता है, लेकिन इस दिन कुछ स्पेशल शर्तों और टाइमिंग के चलते बाजार में कारोबार होगा।

दरअसल शनिवार 4 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में मॉक ट्रेडिंग सेशन रखा गया है, जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रहेगा। यह इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में होने वाला है। यानी आप भी इस दौरान स्पेशल टाइमिंग में निवेश कर पाएंगे और ट्रेड कर सकेंगे।

क्यों किया जाता है मॉक ट्रेडिंग सेशन?

जानकारी के अनुसार समय-समय पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मॉक ट्रेडिंग सेशन रखा जाता है। इसमें टेस्टिंग सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग की जाती है। दरअसल, इसी तरह की इमरजेंसी की स्थिति में किस प्रकार से बचाव किया जा सके और निवेशकों व ट्रेडर्स को फाइनेंशियल रिस्क से बचाया जा सके, इसके लिए नए सिस्टम की टेस्टिंग की जाती है। यही कारण है कि 4 अक्टूबर को दोनों स्टॉक एक्सचेंज में इसकी प्रैक्टिस की जाएगी। इस दौरान ट्रेडर्स भी अपने फंक्शंस का सेशन ट्राई कर सकते हैं। यानी ट्रेडर्स भी कॉल ट्रेडिंग सेशन, रिस्क कम करने के तरीके, ट्रेडिंग हॉल, ब्लॉक डील जैसी स्थितियों के लिए सुबह 10:15 से 11:00 बजे तक प्रैक्टिस कर सकते हैं, जबकि ट्रेडिंग टाइम 11:00 से दोपहर 3:30 तक रखा गया है।

बीते दिन के कारोबार पर डालें नजर

वहीं, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 3 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार की स्थिति पर नजर डाली जाए तो कारोबार तेजी लेकर बंद हुआ। सेंसेक्स में बीते दिन 223 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 81207 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 57 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 24894 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 शेयर्स में उछाल देखने को मिला, जबकि 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बीएसई स्मॉल कैप में भी 576 अंकों की बढ़त के चलते 53374 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ, जबकि बीएसई मिडकैप में भी 352 अंकों की बढ़त के का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed