इस त्यौहार के मौसम में ज़ी टीवी लेकर आया है अपनोत्सव
भारत में त्यौहारों का मौसम छाया हुआ है, ऐसे में ज़ी टीवी करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और भाई दूज को सिर्फ त्यौहार ही नहीं बल्कि कहानियों, अपनापन और परिवार के जश्न का हिस्सा बना रहा है। अपनी नए ब्रांड पहचान ‘आपका अपना ज़ी टीवी’ के तहत चैनल पेश कर रहा है ‘अपनोत्सव’ – एक महीने भर का उत्सव, जिसमें ड्रामा, हंसी और त्यौहारों की परंपराओं की खुशियां एक साथ नजर आएंगी।
ज़ी टीवी के चीफ चैनल ऑफिसर मंगेश कुलकर्णी ने कहा, “ज़ी टीवी में हमारी कहानियां हमेशा रिश्तों की गर्मजोशी और परिवार का अपनापन दिखाती रही हैं। अपनोत्सव के साथ हम इसे स्क्रीन से बाहर ले जा रहे हैं। यह महीने भर का उत्सव है जो दर्शकों को उनके अपनों के करीब लाता है। इसमें ड्रामा, हंसी और खुशियों के पल शामिल हैं। इसका पूरा अनुभव ही इसे ऑन-एयर, ऑन-ग्राउंड और सोशल…
