Tue. Jun 2nd, 2026

नवंबर में शुक्र का डबल गोचर बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, मिलेगी धन-समृद्धि और तरक्की

कुंडली में शुक्र (Shukra) की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति का जीवन खुशहाल कर सकती है। ऐसे लोगों को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। हर क्षेत्र में सफलता भी मिलती है। सौंदर्य और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। नवंबर में दैत्यों की गुरु शुक्र शुभ संयोग बनाने जा रहे हैं। एक ही दिन दोहरी चाल चलेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

26 नवंबर को असुरों के गुरु वृश्चिक राशि में प्रवेश (Shukra Gochar) करेंगे, जिसका स्वामी सेनापति मंगल को माना जाता है। यहां 20 दिसंबर तक संचरण करते रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं से दिन शुक्र का नक्षत्र पद गोचर भी होने जा रहा है। रात 11:27 बजे विशाखा नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। यहां 29 नवंबर तक संचरण करते रहेंगे। आइए जानें किन लोगों को  सबसे अधिक फायदा होगा

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में शुक्र की यह चाल सफलता के दरवाजे खोलने वाली है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान खूब फायदा होगा। लग्जरी आइटम की खरीददारी होगी। अटके हुए काम भी संपन्न होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे। नवविवाहित जोड़े को संतान की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। तरक्की और धन लाभ की प्रबल योग बनेंगे। अटके हुए काम संपन्न होंगे। व्यापार में भी फायदा होगा। पर्सनल और  प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। जातकों को भाग्य का साथ मिलने वाला है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों का भाग्योदय भी असुरों के गुरु शुक्र करने वाले हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कार्यस्थल में प्रमोशन भी मिल सकता है। किस्मत आपका साथ देगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed