Sun. Aug 9th, 2026

23 नवंबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र के घर में बुध करेंगे प्रवेश

बुध और शुक्र (Shukra) दोनों ही को ही एक दूसरे का मित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही ग्रह व्यक्ति के जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं। बुध की स्थिति कुंडली में  शुभ होने से व्यक्ति बुद्धिमान और ज्ञानी होता है।  करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त करता है। शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में ऐसे लोग अच्छा करियर बनाने में सफल होते हैं। तर्क शक्ति और कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होती है। शुक्र को धन, संपत्ति, प्रेम, सौंदर्य इत्यादि का कारक माना जाता ह।  कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति का पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही बैलेंस बना होता है। पैसों की कभी तंगी नहीं होती।

23 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध शुक्र की राशि तुला में एक बार फिर प्रवेश (Budh Gochar) करने जा रहे हैं। यहां 6 दिसंबर तक संचरण करते रहेंगे। इस दौरान बुध मार्गी भी होंगे।  शुक्र के घर में बुध के चाल बदलने से कई राशियों को फायदा होगा। सुख और समृद्धि में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। जीवन की कई परेशानियां दूर होगी। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन-कौन हैं

तुला राशि  

शुक्र के घर में बुध का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। परिवार का माहौल सुख और शांति से भरा होगा। रिश्तो में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत को भी फायदा होगा। इनकम के नए सोर्स खुलेंगे।  किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी अच्छा होगा। नए वाहन की खरीददारी हो सकती है। परिवार में खुशहाली आएगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ेगा। यदि आप इन्वेस्टमेंट की योजना बना रहे हैं तो यह समय शुभ साबित होगा। भूमि से संबंधित सभी विवाद खत्म होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों पर भी बुध की खास कृपा बरसेगी। छात्रों के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा।  पसंदीदा कॉलेज में दाखिला भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने वाली है। कारोबार और करियर में कई मौके मिल सकते हैं। आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed