Sat. Oct 3rd, 2026

जमीन विवाद में फिर एक हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, बेटों ने भी दिया साथ

भिंड  मध्य प्रदेश में एक बार फिर जमीन विवाद ने विकराल रूप ले लिया और फिर जमीन के विवाद में एक जान चली गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के रतवा गांव का है। यहां जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी के बेटों ने भी वारदात में अपने पिता का पूरा साथ दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed