Tue. Jun 2nd, 2026

श्योपुर में बड़ा हादसा! 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में दब गई 65 साल की बुजुर्ग महिला

श्योपुर  जिले के विजयपुर नगर में मंगलवार की शाम 3 मंजिला पुरानी इमारत ढह गई. गांधी चौक स्थित इस इमारत के मलबे में 65 वर्षीय कुसुम मित्तल दब गईं.सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.

समाजसेवी पियूष शिवहरे और एएसआई रूपसिंह माझी के नेतृत्व में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया.गंभीर रूप से घायल कुसुम मित्तल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर ले जाया गया, जहां डॉ. अरविंद्र किरार ने प्राथमिक उपचार दिया.

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गांधी चौक और उसके आसपास की कई इमारतें पुरानी और जर्जर स्थिति में हैं. उनका कहना है कि यदि समय रहते इनकी जाँच और मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं.

एसडीओपी बोले महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed