Sat. Apr 18th, 2026

PM मोदी से मुलाकात को दिल्ली पहुंची भारतीय टीम, होटल में जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए भारतीय महिला टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने महिला विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। दिल्ली के होटल पहुंचते ही विश्व विजेता महिला टीम का ढोल नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों और मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा और जीत का जश्न मनाया। बता दें कि, महिला टीम 52 साल के वनडे विश्वकप इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने 2005 और 2017 में विश्वकप का फाइनल खेला था, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी।इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना चुके हैं। यानी अब महिलाओं की कप्तान हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला विश्वकप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *