Wed. Jul 1st, 2026

मध्य प्रदेश में ठंड की दस्तक, आंधी-बारिश का दौर खत्म, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की सर्दी शुरू!

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला पूरी तरह थम गया है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में आसमान एकदम साफ रहेगा और कोई बारिश नहीं होगी। लेकिन राहत के साथ ठंड का सितम भी शुरू हो चुका है। रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

अगले 48 घंटों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री और लुढ़केगा, जिससे रातें कड़ाके की ठंडी हो जाएंगी। उत्तरी ठंडी हवाओं का असर सबसे पहले ग्वालियर-चंबल संभाग पर पड़ रहा है। यहां उत्तरी हवाएं पूरे जोर पर हैं और तापमान तेजी से गिर रहा है। अगले 48 घंटे में पूरे एमपी में ठंड का असर दिखेगा, लेकिन उत्तरी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

 प्रमुख शहरों का रात का तापमान

  • रीवा : 15.8°C
  • टीकमगढ़ : 16.8°C
  • मलाजखंड : 16.7°C
  • खंडवा-शिवपुरी : 17.0°C
  • नरसिंहपुर : 17.2°C
  • पचमढ़ी : 17.2°C
  • उमरिया : 17.3°C
  • सिवनी : 17.4°C
  • छिंदवाड़ा-मंडला : 17.6°C
  • खरगोन : 17.8°C
  • इंदौर : 18.2°C
  • उज्जैन : 18.3°C
  • भोपाल : 18.8°C
  • ग्वालियर : 20.1°C

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी हवाओं का प्रवाह बढ़ने से नवंबर के पहले हफ्ते में ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम और रात में गर्म कपड़े जरूर पहनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *