Tue. Jul 14th, 2026

दक्षिण दिशा भी जीवन में लाती है सुख-समृद्धि, इन 3 वस्तुओं को रखने से मिलेंगे शुभ परिणाम

हमारे जीवन में आसपास मौजूद चीजों का बहुत गहरा महत्व है। दरअसल आसपास जो चीज है मौजूद होती है या फिर जिस दिशा में हम चीजों को रखते हैं उनका हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। अक्सर हम यह सोचते हैं कि कौन सी दिशा सबसे अच्छी है और हमें किस दिशा में क्या रखना चाहिए। आम लोगों में पूर्व उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है।

भगवान को बैठाना हो या फिर कोई शुभ चीज रखना हो हम अक्सर पूर्व दिशा को चुनते हैं और इसी तरह से उत्तर का भी महत्व माना गया है। इसी तरह से दक्षिण-पश्चिम दिशा भी घर में स्थिरता, ताकत और खुशहाली ला सकती है। इसके लिए हमें बस कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वस्तु की कुछ टिप्स के जरिए आप अपने घर को सुख समृद्धि से भर सकते हैं। चल जानते हैं कि दक्षिण दिशा में क्या रखें जिससे खुशियों की बरसात हो।

दक्षिण दिशा में क्या रखें

फीनिक्स पक्षी

फीनिक्स पक्षी को हिंदू पौराणिक कथाओं में गरुड़ देव के रूप में दर्शाया गया है। वह शक्ति ऊर्जा और नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करते हैं। दक्षिण दिशा में अगर फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगा ली जाए तो समृद्धि और शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। इससे नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ जाता है।

झाड़ू कहां रखें

शुभ परिणाम की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है। ज्योतिष में झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप कहा जाता है और इसका सम्मान करने की बात कही जाती है। ध्यान रखें इसे कभी भी घर की उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखते। दक्षिण दिशा में रखने से खुशहाली आती है और धन की आवक बढ़ जाती है।

जेड प्लांट

अगर आप अपने घर को पॉजिटिव एनर्जी से भरना चाहते हैं तो इस प्लांट को दक्षिण दिशा में रखें। यह आर्थिक तौर पर सुख समृद्धि की बरसात करता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। यह शुक्र की दिशा है जो हमारे जीवन में सुख समृद्धि लाने का काम करता है। इसकी मदद से घर की हवा भी फिल्टर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed