RGPV का महाघोटाला; फर्जीवाड़े से ले ली NAAC A++ ग्रेड, ऐसे हुआ खुलासा
भोपाल मध्य प्रदेश अपने अजब गजब और गोलमूल कारनामों के लिए पूरे देश में कुख्यात हो चुकी मध्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाली राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आरजीपीबी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आपको हैरान कर दे। अपनी झूठी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आरजीपीबी ने नेक ए प्लस ग्रेड पाने के लिए ही घोटाला कर दिया। यह घोटाला इसलिए है क्योंकि बिना सुविधाओं के जब यह ग्रेड दी गई होगी तो देने वाले और लेने वालों के बीच में किस किस तरह का लेनदेन हुआ होगा यह आप बखूबी समझ सकते हैं।
नेक पीए टीम की एग्जिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बी.टेक. स्तर पर अग्रिकल्चर टेक्नोलॉजी फायरसेफ्टी इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और एमबीए इंटरनेशनल बिज़नेस मैनेजमेंट जैसे कोर्स चलाने का कागजों में दावा किया जबकि उनके कैंपस में यह कोर्स संचालित ही नहीं होते। और यह कोर्स कागजों पर दिखाकर और अन्य सम्बंध कालेजों की झूठी जानकारी देकर कूट रचित तरीके से नेक A++ ग्रेड हासिल कर ली। यदि इस गड़बड़झाला की गहराई में जाएं तो यह अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक अनियमितताओं को बढ़ाने में मदद करने वाला एक सुनियोजित एकेडमिक करप्शन है। क्योंकि इसी ग्रेडिंग के आधार पर छात्रों का विश्वास जीता गया होगा और न जाने कितने छात्रों ने यहां प्रवेश लिया होगा और न जाने किस किस तरह की फंडिंग भी आरजीपीबी को हुई होगी!
