Tue. Jun 2nd, 2026

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा अलर्ट, उपराज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर दिए ये निर्देश

पिछले दिनों राजधानी में लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव को सुरक्षा व बचाव-प्रणाली सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं। उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से पुलिस कमिश्नर व मुख्य सचिव को 19 नवंबर को लिखे गए अलग-अलग निर्देशों में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए कहा गया है।

बता दें कि दिल्ली कार बम धमाके की जांच में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी को एक प्रमुख संदिग्ध केंद्र के रूप में चिह्नित किया है, जहां से आतंकी मॉड्यूल का संचालन हो रहा था। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक डॉक्टरों, लेक्चररों और स्टाफ सदस्यों को जांच के दायरे में लिया गया है। एजेंसियां हॉस्टल, छात्रों के कमरों और स्टाफ के निजी ठिकानों की छापेमारी कर रही हैं, जबकि अब तक 1,000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed