Sat. Apr 18th, 2026

भावांतर योजना किसानों के लिए अच्छी खबर, सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4285 रुपये, MSP 5328 रुपये

मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खरीदी जारी है इसलिए सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए ये जरूरी खबर है। भावांतर योजना के तहत सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। आज एक बार फिर सरकार ने मॉडल रेट को बढ़ा कर 4285 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, सोयाबीन के लिए भावांतर योजना लागू करने के बाद सरकार ने 7 नवंबर को पहला मॉडल रेट जारी किया था उसके बाद से लगातार नया मॉडल रेट जारी किया जा रहा है और इसमें वृद्धि हो रही है।

भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 22 नवंबर को सरकार ने सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़ाया है , वृद्धि के बाद अब 4285 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।

 नवंबर को जारी हुआ पहला मॉडल रेट 

उल्लेखनीय है कि सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपये प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपये, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपये, 11 नवंबर को 4056 रुपये, 12 नवंबर को 4077 रुपये, 13 नवंबर को 4130 रुपये, 14 नवंबर को 4184 रुपये, 15 नवंबर को 4225 रुपये, 16 नवंबर को 4234 रुपये, 17 नवंबर को 4236 रुपये, 18 नवंबर को 4255 रुपये, 19 नवंबर को 4263 रुपये, 20 नवंबर को 4267 रुपये 21 नवंबर को 4271 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed