Sun. Aug 9th, 2026

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबी बीमारी के बाद मुंबई में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे कुछ दिनों से भर्ती थे। इसके बाद वह घर आ गए थे। IANS के अनुसार उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

मुंबई भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार सुबह 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed