Tue. Jun 30th, 2026

गौतम ने टीम को किया गंभीर, लगातार हार, क्या गंभीर कोच बने रहेंगे!

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार मिल रही हार के बाद गौतम गंभीर के ऊपर सवाल खड़े होने लगे थे लेकिन इन सब सवालों पर विराम लग चुका है। गौतम गंभीर के हेड कोच पोजिशन पर मंडरा रहे ‘संकट के बादल’ साफ हो चुके हैं. टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में लगातार हार के बावजूद इतना तो तय है कि गंभीर कहीं नहीं जा रहे. 2027 तक वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, उसके बाद ही उनके भविष्य पर कुछ फैसला लिया जाएगा. गंभीर की कोचिंग में भारत न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका से भी अपने घर पर हार चुका है और अब क्रिकेट फैंस गौतम गंभीर के इस्तीफे की डिमांड कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने अपने इरादे बता दिए और यह भी बता दिया कि वह अभी कहीं नहीं जाने वाले। अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद जब गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उनके चेहरे पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं था. किसी बात की कोई शिकन नहीं थी. गंभीर तो ऐसे तेवर दिखा रहे थे जैसे साउथ अफ्रीका ने हमारा नहीं बल्कि हमने साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया हो। इसके बावजूद गौतम गंभीर के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। जो सा बता रहा है कि उनकी कुर्सी सेफ है। इसके साथ ही बीसीसीआई के तरफ से भी उनको हटाये जाने या अल्टीमेटम देने जैसा कोई जिक्र सामने नहीं आया है।

जब से गौतम कोच बने हैं। भारतीय टेस्ट टीम की हालत ‘गंभीर’ हो चुकी है. गौतम के कार्यकाल में भारत 19 में 10 टेस्ट हार चुका है. दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. 12 महीनों के भीतर पहले न्यूजीलैंड ने हमें घर पर हराया और फिर साउथ अफ्रीका ने इज्जत उतारी. ऑस्ट्रेलिया जाकर भी हम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारे. इसके बावजूद वे कोच बने रहेंगे इसलिए अब यह सवाल उठ रहे हैं कि उनके ऊपर किसका हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *