भारत ने पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट के लिए खोला अपना एयरस्पेस, जानिए क्या था कारण
भारत ने पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दे दी है। दरअसल श्रीलंका में आए तूफान से प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री पाकिस्तान की एक फ्लाइट ले जा रही थी। इसे देखते हुए भारत ने मात्र चार घंटे के अंदर ही इस विमान को अपने एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति दे दी। पाकिस्तान की ओर से 1 दिसंबर को ही इसकी इजाज़त मांगी गई थी। पाकिस्तान ने कहा था कि वह श्रीलंका को मानवीय मदद देना चाहता है। इस पर भारत ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए अनुमति प्रदान कर दी।
भारत की ओर से सोमवार 5:30 पर आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी विमान को भारतीय क्षेत्र से गुजरने की परमिशन दी गई। विमान को भारतीय क्षेत्र में गुजरने की अनुमति के बारे में पाकिस्तान सरकार को सूचित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिछले काफी समय से भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों ने एक-दूसरे के लिए एयरस्पेस बंद कर रखा है।
