Sat. Apr 18th, 2026

3 राशियों का भाग्य चमकाएंगे ये पावरफुल राजयोग, नौकरी से लेकर व्यापार में तरक्की, आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग

मंगल ग्रह जनवरी में अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश कर केंद्र त्रिकोण और रूचक राजयोग बनाएंगे जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

 ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों, कुंडली और राशियों का बड़ा महत्व होता है। सभी ग्रहों में मंगल ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। ग्रहों के सेनापति मंगल को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वे मकर राशि में उच्च व कर्क में नीच राशि के होते है।मंगल हर माह चाल बदलते है। वर्तमान में मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान है और 16 जनवरी 2026 को अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे और 23 फरवरी तक यही रहेंगे। मंगल के अपनी उच्च राशि में आने से रूचक नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होगा।इस दौरान केन्द्र त्रिकोण भी बनेगा। जनवरी में बनने वाला मंगल का डबल राजयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ व लकी साबित होने वाला है। यह राजयोग पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *