Thu. Apr 30th, 2026

छतरपुर खाद का टोकन मांगने पर नायब तहसीलदार ने छात्रा को जड़ा थप्पड़, कलेक्टर ने थमाया नोटिस, कांग्रेस ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश के छतरपुर में खाद वितरण के दौरान एक महिला किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नायब तहसीलदार ऋतु सिघई ने टोकन मांग रही छात्रा गुड़िया पटेल को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कलेक्टर ने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खाद वितरण के दौरान एक अधिकारी द्वारा महिला किसान से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। सटई मंडी में खाद के लिए लाइन में लगी एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि टोकन मांगने पर नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।

पीड़ित छात्रा गुड़िया पटेल के मुताबिक, वह पिछले एक महीने से खाद के लिए परेशान हो रही थीं। वो MA की छात्रा है उसे पढ़ाई छोड़कर रोज मंडी में खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। जब उन्होंने नायब तहसीलदार से टोकन मांगा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। छात्रा का आरोप है कि अधिकारी ने न केवल उन्हें थप्पड़ मारा, बल्कि उनके बाल खींचने की भी कोशिश की।c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *