MP सरकार लाएगी OTS योजना सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में बड़े फैसले, विश्वास सारंग बोले “वन टाइम सेटलमेंट से डिफॉल्टर किसानों को मिलेगी राहत”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को विभागीय प्रगति, नई कार्ययोजनाओं और सहकारी तंत्र को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक के बाद सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा में सरकार की प्राथमिकताओं, कांग्रेस के आरोपों और पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था पर बात की।
विश्वास सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री समय-समय पर सभी विभागों की समीक्षा करते हैं और सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर हर विभाग का गहन मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति पर जानकारी लेने साथ आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना पर भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
