Fri. Jul 17th, 2026

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन सैकड़ों उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री बेहाल, जानें रिफंड और मुआवजे के नियम, पढ़ें क्या बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े परिचालन संकट से जूझ रही है, जिसके चलते मंगलवार से अब तक सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शुक्रवार को स्थिति और भी गंभीर हो गई जब एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे से आधी रात तक और मुंबई हवाई अड्डे से शाम 6 बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। इस फैसले से लाखों यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए हैं और उनमें भारी रोष है।

जानकारी के अनुसार, पायलटों की कमी और अन्य इंटरनल ऑपरेशन चुनौतियों के कारण यह संकट खड़ा हुआ है। हवाई अड्डों पर लंबी कतारें और यात्रियों की असहायता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक पिता अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड मांगता दिखा, लेकिन स्टाफ ने मदद करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed