2026 में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा? जानें डेट टाइम और सूतककाल
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों व नक्षत्रों की तरह ग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने की जरूरत होती है।अगर भारत में कोई ग्रहण दिखता है तो सूतक काल माना जाता है, इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते है और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है।हालांकि ग्रहण खत्म होने के बाद शुद्धिकरण होता है और फिर पूजा पाठ होने लगते है। साल 2025 की तरह 2026 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। 2025 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च और दूसरा 21 सितंबर को लगा था लेकिन दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिए, ऐसे में सूतककाल भी मान्य नहीं हुआ। 2026 साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में लगने वाला है।आईए जानते है ग्रहण का समय तारीख और सूतककाल के बारें में…
