Fri. Apr 24th, 2026

48 घंटे बाद बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, गुरूवार को कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, पढ़े IMD ताजा पूर्वानुमान

13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।इससे हवाओं का रुख पूर्वी होगा और रात के तापमान में धीरे धीरे इजाफा होते ही शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी।फिलहाल पहाड़ों से आ रही है बर्फीली हवाओं से 2-3 दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिल सकती है। बता दे कि आमतौर पर दिसंबर व जनवरी में प्रदेश में ठंडी हवाओं का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है। जनवरी में 20 से 22 दिन तक कोल्ड वेव चलने की संभावना जताई गई है।जनवरी अंत से ठंड का असर कम होने लगेगा।

पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की उचाई पर लगभग 222 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही हैं। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को
प्रभावित करने की संभावना है।इससे हवाओं का रुख पूर्वी होने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और शीतलहर से राहत मिलेगी। फिलहाल हवा की दिशा उत्तरी होने से प्रदेश में शीतलहर की स्थिति लगातार बनी हुई है।

गुरुवार को इन जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा ।भोपाल में आसमान साफ रहेगा, सुबह धुंध छाने के साथ छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

बुधवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • प्रदेश में 24 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
  • रात का सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया।
  • दिन का सबसे अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया।
  • भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, शहडोल जिलों में शीतलहर एवं इंदौर में तीव्र शीतलहर ।
  • प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान शहडोल का कल्याणपुर रहा। सीजन में पहली बार तापमान 3 डिग्री तक गिर गया।
  • इंदौर में पारा 5.4 डिग्री ,भोपाल में 6.8 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री, उज्जैन में 8.7 डिग्री और जबलपुर में 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *