लैंड पूलिंग मामले में मोहन सरकार के विरोध में उतरे भाजपा विधायक अनिल जैन
भोपाल मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में भाजपा भले ही लंबे समय से सत्ता में हो लेकिन इसके बावजूद कहीं न कहीं अंदरूनी गुटबाजी किसी न किसी मुद्दे पर सामने आ ही जाती है।भाजपा में ऐसे कई कद्दावर नेता हैं या विधायक हैं जो कई बार प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध कर देते हैं और अब ऐसा ही मामला निकल कर आ रहा है।उज्जैन से जहां सिंहस्थ से पहले लैंड पूलिंग को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। उज्जैन।उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा अब खुलकर अपनी ही सरकार के विरोध में उतर आए हैं। और उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में सरकार के विरोध की घोषणा तक कर दी है।
उज्जैन। उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा लैंड पूलिंग के समर्थन में नहीं हैं। वह किसानों के हितों को देखते हुए लैंड पूलिंग का विरोध कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यदि लैंड पूलिंग वापस नहीं हुआ तो वह किसानों के साथ आंदोलन के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे। उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार है और भाजपा के ही विधायक अनिल जैन द्वारा अपने सरकार की नीति का ही इस तरह खुलकर विरोध करने से मध्यप्रदेश में राजनीति गर्म।भाजपा में अंदर ही अंदर खलबली मची हुई है।
