ठगी का खौफनाक अंत; पूर्व आईजी ने ठगी में करोड़ों गंवाने के बाद खुद को मारी गोली
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली देश में लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले लगातार खौफनाक होते जा रहे हैं और इसके बावजूद हमारे देश का सिस्टम ऐसी कोई मजबूत प्रणाली नहीं बना पाया है जिससे इन साइबर ठगी के मामलों पर रोक लग सके।ताजा मामला पंजाब के पटियाला का है जहां ठगी का शिकार होने के बाद एक पूर्व आईजी इतने ज्यादा अवसाद में चले गए कि उन्होंने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह एक अलार्मिंग घटना है।हालांकि पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों ने अपनी जान दी हो लेकिन यह मामला कुछ अलग है क्योंकि ठगी का शिकार होने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं एक पूर्व आईजी है।
पटियाला में इंडियन रिजर्व बटालियन से सेवानिवृत्त आइजी अमरसिंह चहल ने अपने घर पर गनमैन के सरकारी गन से खुद को गोली मार ली। उन्होंने आत्महत्या से पहले डीजीपी के नाम एक बार पन्नों का नोट छोड़ा है। नोट में चहल ने अपील की है के इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर विशेष जांच दल बनाया जाए ताकि इस अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी के नेटवर्क को बेग किया जा सके। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा और कर्जदाताओं से राहत की गुहार भी लगाई है। इस नोट में उन्होंने साफ लिखा है कि जिस तरह से संगठित तरीके से यह साइबर ठगी की गई है उसमें आम आदमी पूरी तरह असहाय हो जाता है। यह जो शब्द आपने पढ़े यह एक पूर्व आईजी के शब्द हैं और आप समझ सकते हैं कि यह शब्द बता रहे हैं कि देश में साइबर ठगी का जाल कितना विस्तृत और भयावह हो चुका है।
