Mon. Jun 22nd, 2026

तुलसी पूजन दिवस पर इन नियमों का रखें ध्यान, ये 3 उपाय धन-दौलत में करेंगे वृद्धि

हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे देवी के रूप में पूजा जाता है। घर में तुलसी को जल चढ़ाने और घी का दीपक लगाने की परंपरा भी बहुत पुरानी है। गुरुवार 24 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस है, जिसका बहुत अधिक महत्व माना गया है।

इस खास दिन पर अगर आप माता लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो तुलसी से जुड़े कुछ नियमों का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। चलिए आपको इस बारे में बता देते हैं।

कैसे तोड़े तुलसी के पत्ते

तुलसी पूजन के दिन या फिर किसी अन्य दिन हमेशा स्नान के बाद तुलसी के पत्ते तोड़ें। पत्ते तोड़ने से पहले तुलसी माता का ध्यान करें और हाथ जोड़कर उनसे पत्तियां तोड़ने की अनुमति लें। आपको हमेशा हाथ से पत्ते तोड़ने नाखून का इस्तेमाल नहीं करना है।

महिलाओं के लिए नियम

तुलसी पूजन करते समय महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं रखना चाहिए। आपको हमेशा अपने बालों को बांधकर तुलसी माता की पूजन करनी चाहिए। करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इन गलतियों से बचें

कभी भी सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़े जाते। अगर आपको शाम के समय उनकी आवश्यकता है तो आप ही नहीं सुबह के समय तोड़ कर रख सकते हैं। तुलसी के पौधे को कभी भी जूठे हाथ नहीं लगाना
चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है और धन संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है।

कैसे मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

तुलसी दल का प्रयोग

अगर आप यह चाहते हैं कि आप पर माता लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की कृपा बनी रहे तो आपको उनके भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करना चाहिए। इसके बिना विष्णु जी का भोग अधूरा माना गया है।

घी का दीपक

अपने घर पर हर शाम तुलसी जी को घी का दीपक जरूर लगाएं। इसके साथ 11 या 21 बार परिक्रमा जरूर करें। आपकी जो भी मनोकामना हो वह बोलें वह जरूर पूरी होगी।

लाल चुनरी

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख सौभाग्य बना रहता है। धन की प्राप्ति होती है और इच्छाएं पूरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *