Fri. Apr 24th, 2026

लक्ष्मी नारायण राजयोग चमकाएगा 3 राशियों की किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग, नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में मुनाफा

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 के आखिरी सप्ताह में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने वाला है। यह राजयोग ग्रहों के राजकुमार बुध और दैत्यों के गुरु शुक्र की युति से बनेगा। वर्तमान में सौन्दर्य, सुख के कारक शुक्र धनु राशि में विराजमान हैं। 29 दिसंबर 2025 को संचार, बुद्धि व व्यापार के कारक बुध भी धनु राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान धनु राशि (देवगुरु बृहस्पति की राशि) में बुध व शुक्र की युति बनेगी और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही शुभ और विशेष माना जाता है, इसके बनने से सुख-समृद्धि और धन लाभ की प्राप्ति होती है। इस राजयोग का वैसे तो सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा लेकिन 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि पर प्रभाव साल के अंत में लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना जातकों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। व्यापारियों के लिए धनलाभ के योग बन सकते हैं। इस अवधि में व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।अगर पार्टनरशिप में कोई व्यापार है तो लाभ हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है

कन्या राशि पर प्रभाव: शुक्र बुध युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में वाहन और जमीन खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक संंपत्ति का लाभ मिलने के योग बनेंगे। माता और ससुराल वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव: बुध शुक्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। करियर में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।

क्या होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है, इसे बेहद ही शुभ माना गया है। जब किसी भी राशि में बुध और शुक्र ग्रह दोनों एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। कहते है जिसकी कुंडली में यह योग बनता है उस पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है, वहां धन धान्य की वर्षा होती है। यह योग सद्भाव, शांति और समृद्धि को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *