Fri. Apr 24th, 2026

सोने की कीमतों में फिर आया बदलाव, ये है 25 दिसंबर का ताजा भाव, जानिए अपने शहरों का भी 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

नए साल के आगमन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।  गुरुवार को सोने का दाम 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (320 रुपए की वृद्धि के बाद) और चांदी का भाव 2.34 लाख रुपए प्रति किलो (1000 रुपए के उछाल के बाद) के आसपास पहुंच गया है। अगर आप आज सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस डे) का 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए। सराफा बाजारों द्वारा जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,27,800/- , 24 कैरेट का भाव 1,39,400/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,04,590/- रुपए पर चल रहा है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों के ताजा भाव…

देश के प्रमुख शहरों के सोने के भाव   

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

25 दिसंबर 2025 को जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,34,000/- रुपये ट्रेंड कर रही है लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों जैसे चेन्नई, मदुरै, विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में चांदी का रेट 2,45,000/- रुपये पहुंच गया है। भोपाल व इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 2,33,000/- रुपए चल रही है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ज्ञान होना जरुरी   

आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश में सोने-चांदी के बेंचमार्क रेट जारी करता है, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है, इसलिए शहरों के रेट्स अलग होते हैं।

IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं

सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क (Hallmark Unique Identification) कोड के साथ, शुद्धता और मेकिंग चार्ज ज़रूर जांचें। यह सोने की शुद्धता की गारंटी होती है, जिसमें BIS लोगो, कैरेट, जौहरी की पहचान, टेस्टिंग सेंटर का निशान और एक यूनिक HUID नंबर होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।

22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं लेकिन 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती है, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *