Thu. Apr 30th, 2026

New Year 2026 सेलिब्रेशन से पहले हड़ताल पर ऑनलाइन डिलीवरी वर्कर्स, रखी ये मांगें

एक तरफ दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट के लिए काम करने वाले डिलीवरी वर्कर्स ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसका असर न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर भी पड़ सकता है।

जिन लोगों ने नए साल की शॉपिंग ऑनलाइन की है या फिर पार्टी के लिए खाना ऑनलाइन मंगाने वाले थे। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उन तक समान पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। डिलीवरी वर्कर्स की ये राष्ट्रव्यापी हड़ताल कई शहरों में लोगों के लिए परेशानी बन सकती है।

इन शहरों पर होगा असर

डिलीवरी पर्सन्स की ये हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म्स वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के नेतृत्व में चल रही है। मुंबई, पुणे, कोलकाता, दिल्ली जैसे शहरों में इसका असर दिखाई देने वाला है। अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, पटना जैसे टीयर 2 शहरों में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

1 लाख से ज्यादा वर्कर्स की हड़ताल

कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की क्षेत्रीय यूनियन भी इस हड़ताल का हिस्सा है। इनका कहना है कि देश भर में आज एक लाख से ज्यादा डिलीवरी वर्कर्स या तो लॉग इन नहीं करेंगे या फिर कम समय के लिए एक्टिव रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *