Sat. Apr 18th, 2026

नए साल में करें ये 5 चमत्कारी वास्तु उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नए साल में सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं बदलती बल्कि नई उम्मीदों और सकारात्मकता का स्वागत भी होता है। हर व्यक्ति यही सोचता है कि उसके जीवन में जो भी आए वो अच्छा हो। धार्मिक लिहाज से देखें तो हमारे घर में मौजूद चीज सुख शांति और मानसिक स्थिति से जुड़ी होती है। अगर यह चीज अच्छी होती है तो सब कुछ अच्छा होता है और अगर ठीक ना हो तो स्थिति बिगड़ सकती है।

2026 की शुरुआत हो चुकी है और अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा साल जीवन हमेशा सुख समृद्धि से भरा रहे। जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। घर का माहौल सकारात्मक रहे तो कुछ सरल से उपाय किया जा सकते हैं।

नए साल में करें ये उपाय

घर का शुद्धिकरण

अगर हम यह चाहते हैं तो जीवन में सकारात्मक बनी रहे तो घर का शुद्धिकरण सबसे ज्यादा जरूरी है। मुख्य द्वार वह जगह होती है, जहां से माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। अपने घर के मेन गेट को अच्छी तरह से साफ करें। हल्दी और कुमकुम का स्वास्तिक यहां पर जरूर बनाएं। इसके अलावा आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार लगाना ना भूलें।

नमक का पोछा

नमक को नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने वाला माना गया है। अपने घर में पोछा लगाते समय उसमें एक मुट्ठी सेंधा नमक मिलाएं। इससे सारी दूषित ऊर्जा खत्म हो जाएगी। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाता है।

खंडित मूर्ति कर मालाएं

अपने घर के मंदिर की साफ सफाई का ध्यान रखें। खंडित मूर्तियां और पुरानी मालाएं तुरंत हटा दें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह मूर्ति नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती है। घर के मंदिर को साफ रखें और घी का दीपक जलाएं।

ना रखें कबाड़ा

अगर यह चाहते हैं कि घर में सुख शांति बनी रहे तो पुराना कबाड़ तुरंत निकाल दें। इसे राहु का प्रतीक माना गया है जो मानसिक तनाव को बढ़ाता है। नए साल से पहले घर की छत, कोने और स्टोर रुम की सफाई करें।

धूप और लोबान

धूप और लोबान का धुआं घर के वातावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शाम के समय घर में गूगल, कपूर और लोबान जरूर जलाएं। इससे कीटाणु नष्ट होते हैं और मन में शांति का वास रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *