प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?
नए साल में उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने 8 महिल अधिकारियों के 21 आईएएस के तबादले किए हैं। इनमें ज्यादातर प्रमोशन पाए अफसर हैं, जिन्हें नई तैनाती मिली है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस अखंड प्रताप सिंह को सचिव निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश बनाया गया है। 1 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
