Sat. Apr 18th, 2026

गुरुवार से दिखेगा नए सिस्टम का असर, बादल-बारिश का अलर्ट, 21 से 27 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़े IMD नया अपडेट

उत्तर प्रदेश में बुधवार (21 जनवरी 2026) को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी संभागों में घना कोहरा, कोल्ड वेव और कोल्ड डे को लेकर किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी और पूर्वी संभाग में  बादल छाने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि और झोंकेदार हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

21 से 27 जनवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (21 जनवरी 2026) के मुताबिक, 21 जनवरी और 24-25 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 21- 22 जनवरी तक व 25-26 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22-23 और 26-27 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23- 24 और 27 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 23 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान झोंकेदार हवा की गति 30 से 50 किमी/घंटा रह सकती है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 °C और न्यूनतम तापमान में 2-3 °C की गिरावट आने का अनुमान हैं।

23 जनवरी के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, आगरा, कन्नौज, एटा, औरैया, उन्नाव, कानपुर देहात, जालौन, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी और बहराइच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *