Mon. Sep 7th, 2026

KL rahul भी बने ‘Border 2’ सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा, यूजर्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को केवल 2 दिन बचे हैं और फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। सनी देओल से लेकर वरुण धवन और अहान शेट्टी तक इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। देशभर की ऑडियंस तक इस फिल्म को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

बॉर्डर के सीक्वल को देखने के लिए लोगों के बीच जो क्रेज है, वो सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को देखकर साफ पता चल रहा है। अब सोशल मीडिया के इस ट्रेंड को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी ज्वाइन किया है। उनकी वीडियो तेजी से यह वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुक पा रही।

KL Rahul ने साले को किया सपोर्ट

केएल राहुल का यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में उनके साले अहान शेट्टी काम कर रहे हैं। 1997 में आई बॉर्डर में सुनील शेट्टी इस फिल्म का हिस्सा थे और अब उनके बेटे इसका हिस्सा हैं। अहान शेट्टी के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड शुरू हो गया है।

इंटरनेट पर शुरू हुए इस ट्रेंड में शामिल होते हुए केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह मैच प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा :अगर अहान शेट्टी इस वीडियो पर कमेंट करेंगे तो में बॉर्डर 2 बार देखूंगा।”

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

क्रिकेटर केएल राहुल सिर्फ ट्रेंड में शामिल नहीं हुए बल्कि उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा “आवाज पहुंचनी चाहिए।” इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “साले साहब से मस्ती।” दूसरे ने कहा “यह तो पारिवारिक प्रमोशन हो गया, लेकिन 23 जनवरी को बॉर्डर 2 देखने में मजा आएगा।” एक ने कहा “अहान कहां हो, जल्दी कमेंट करो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed