गणतंत्र दिवस पर 25 से 27 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुलेगा भोपाल का लोकभवन, “राजभवन से लोकभवन” विषय पर प्रदर्शनी, जानिए समय और रूट
गणतंत्र दिवस के उत्सव को और यादगार बनाने के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर लोकभवन को आम नागरिकों के लिए तीन दिनों तक खोला जा रहा है। 25 जनवरी से 27 जनवरी तक भोपाल स्थित यह ऐतिहासिक भवन अपनी भव्यता, प्राकृतिक सौंदर्य और विशेष सजावट के साथ जनता के लिए खुला रहेगा।
इस तीन दिनों के दौरान आम नागरिक लोकभवन की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य सौंदर्य, प्राकृतिक वातावरण और विशेष सजावट को निकट से देख सकेंगे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकभवन भ्रमण का उद्देश्य नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है, जिससे संविधान के प्रति सम्मान और गौरव की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके। इसी के साथ उन्होने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे लोकभवन का भ्रमण जरूर करें।