उत्तराखंड में UCC की प्रथम वर्षगांठ मुख्यमंत्री धामी ने कहा- ‘आज का दिन स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा’
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू हुए मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को पूरा एक साल हो गया है। इस मौके पर धामी सरकार राज्य में UCC दिवस मना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित प्रथम देवभूमि UCC दिवस समारोह में शिरकत की और कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को सम्मानित किया। साथ ही, यूसीसी आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। इसी दिन राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हुई है, जिससे समाज में सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना सुनिश्चित हो सकी।
