Sat. Apr 18th, 2026

अब OTT पर दस्तक देगी प्रभास की ‘The Raja saab’, इस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं स्ट्रीम

प्रभास, संजय दत्त और निधि अग्रवाल की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साहब 9 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। वैसे तो दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन यह वह कमाल नहीं दिखा पाई जो इसे दिखाना चाहिए था। फैंस की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिर गया क्योंकि कहानी वैसे नहीं निकली जैसी वो चाहते थे।

बड़े पर्दे पर असफलता का स्वाद चखने के बाद अब मेकर्स ने इसे ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की प्लानिंग कर ली है। सिनेमाघर से हटे हुए इसे एक महीना भी नहीं हुआ है और उसके पहले ही यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

कहां रिलीज होगी द राजा साहब

कई बार ऐसा होता है जो फिल्में सिनेमाघर में नहीं चल पाती है वह ओटीटी पर आते ही अपना जलवा दिखाने लगती हैं। कुछ फिल्में तो ऐसी भी होती हैं जो आते ही ट्रेडिंग बन जाती है। अब प्रभास की यह हॉरर कॉमेडी लोगों को कितना पसंद आती है यह तो इसके ऑनलाइन रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। ओटीटी पर ये तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। हिंदी भाषा में इसे कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। हिंदी बेल्ट के दर्शकों को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है।

कितनी हुई कमाई

द राजा साहब प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। जो अपनी रिलीज के बाद एक्टर के करियर की मोस्ट डिजास्टर फिल्मों में से एक बन चुकी है। 400 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म धुरंधर के आगे ऐसे झुकी की सिर्फ तीन से चार हफ्ते ही सिनेमाघर में टिक पाई। इंडिया में इसने 146.01 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई का आंकड़ा 208.36 करोड बताया जा रहा है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म 34.25 करोड़ कमाए। तेलुगु भाषा में इसने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 26 दिनों में 120.08 करोड़ का कलेक्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *