Wed. Sep 2nd, 2026

चंद्र दोष से अशांत रहता है आपका भी मन? फाल्गुन मास के ये उपाय जीवन में लाएंगे खुशहाली

फाल्गुन का महीना हिंदू कैलेंडर के आखरी और सबसे खूबसूरत महीने में से एक माना जाता है। इस समय में प्रकृति में कई सारे बदलाव आते हैं जिनका हमारे मन की भावनाओं पर भी गहरा असर होता है। ज्योतिष में जब भी मन की बात आती है तो चंद्रमा का नाम लिया जाता है।

ज्योतिष के मुताबिक व्यक्ति के मन का संबंध चंद्रमा से होता है। वहीं फाल्गुन मास का संबंध इसी से बताया गया है। इस महीने में अगर आपका मन अशांत हो रहा है या छोटी-छोटी बातों का तनाव ले रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है। कुछ आसान से उपाय आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं।

फाल्गुन का चंद्रमा से संबंध

फाल्गुन के महीने में चंद्रमा अपनी पूरी कलाओं के साथ खिलता है। इसका यह अंदाज पूर्णिमा के दिन देखने को मिलता है। ज्योतिषी गणना और पंचांग के मुताबिक मन का कारक चंद्रमा जब कमजोर होता है तो व्यक्ति को अनिद्रा, मानसिक बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चंद्र दोष के लक्षण

अगर आपके बिना किसी कारण के डर लग रहा है। माता के साथ संबंधों में तनाव बना हुआ है। आप बहुत ज्यादा इमोशनल महसूस कर रहे हैं तो यह कमजोर चंद्रमा के संकेत है। फाल्गुन के महीने में यह लक्षण और भी ज्यादा उभर कर नजर आते हैं।

करें ये अचूक उपाय

ज्योतिषी मान्यताओं के मुताबिक कुछ आसान से उपाय चंद्र दोष से मुक्ति दिला सकते हैं। चलिए जान लेते हैं-

शिव की उपासना

भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है। फाल्गुन के महीने में प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

ध्यान और योग

चंद्रमा मन का स्वामी है इसलिए फाल्गुन के महीने में योग और मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करेगा। इससे आपको शांति की प्राप्ति होगी।

चंद्र दर्शन और अर्घ्य

फाल्गुन की रात में चंद्रमा को देखना और चांदी के पात्र से दूध मिला हुआ जल अर्पित करना बहुत लाभदायक माना गया है। इस अर्घ्य से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने लगती है।

सफेद चीजों का दान

सोमवार के दिन चावल, दूध, चीनी या फिर सफेद वस्त्र का दान बहुत शुभ माना गया है। इससे चंद्र दोष का नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed