Tue. Jun 2nd, 2026

Don 3 और Krrish 4 में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा? फेमस फ्रेंचाइजी को लेकर दिया हिंट

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी बहुत नाम कमा लिया है। हर की लंबे समय से बॉलीवुड के फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। अब देसी गर्ल को एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी से 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करते हुए देखा जाने वाला है।

प्रियंका की वापसी की खबरों के बीच यह भी कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड में फिर से एक्टिव हो सकते हैं। यह बताया जा रहा है कि वह अपनी दो सफल फिल्मों की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती है। एक बातचीत का दौरान एक्ट्रेस ने खुद भी इस बारे में हिंट दी है।

डॉन 3 और कृष 4 में आएंगी नजर?

डॉन 3 लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से रणवीर सिंह का लुक भी सामने आ गया है और उनके अपोजिट कियारा आडवाणी को फाइनल किया गया था। हालांकि प्रेगनेंसी की वजह से एक्ट्रेस ने इस फिल्म से किनारा कर लिया और कुछ दिन बाद यह पता चला कि रणवीर सिंह ने भी फिल्म छोड़ दी है।

एक्ट्रेस ने दिया हिंट

कुछ रिपोर्टर्स में यह बताया जा रहा था कि शाहरुख खान एक बार फिर दो फ्रेंचाइजी के लिए फरहान अख्तर से हाथ मिला सकते हैं। इसी बीच प्रियंका की वापसी को लेकर भी खबरें सामने आई थी। वहीं अब स्क्रीन रेट से हुई बातचीत के दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आपको कृष 4 और दो 3 में वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं उन दोनों फिल्मों पर बात कर सकती हूं या फिर नहीं। यहां पर उनके साथ मौजूद साउथ सुपरस्टार महेश बाबू यह कहते दिखाई दिए मतलब कुछ तो गड़बड़ है। अब एक्ट्रेस का यह जवाब सुनने के बाद चाहने वाले इसे एक हिंट की तरह ले रहे हैं और उन्हें उम्मीद है की एक्ट्रेस दो 3 और कृष 4 दोनों ही फ्रेंचाइजी में उन्हें नजर आएंगी।

कैसी है वाराणसी

प्रियंका की फिल्म वाराणसी की बात करें तो वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एसएस राजामौली की फिल्म साल 2027 में सिनेमाघर में दस्तक देगी। इसमें महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed