Thu. Sep 3rd, 2026

मुरैना में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: उप स्वास्थ्य केंद्र के तीन कर्मचारी गायब, बीएमओ को नोटि

मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने खड़ियाहार प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी
कलेक्टर के निरीक्षण की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय कोई भी कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रुकता, जिससे मजबूरी में मरीजों को रात में मुरैना ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति में मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और रात्रि ड्यूटी नहीं निभाने को लेकर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

सड़क से अतिक्रमण हटाने और नाला निर्माण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में जलभराव और जल निकासी की समस्या भी उठाई। इस पर कलेक्टर ने मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने और नाला निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed