Fri. Apr 17th, 2026

बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता

परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवदेन प्रक्रिया जारी है। जिसकी अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 है। अभ्याथी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए योग्यता

बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय / संस्थान से विधि ग्रेजुएट(बैचलर ऑफ लॉ) या इसके समकक्ष होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि को कम से कम तीन वर्षों का बार में विधि व्यवसायी के कार्य का अनुभव होना चाहिए

भर्ती के लिए आयु सीमा

जो भी अभ्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं तो पहले आयु सीमा देख लें। आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु सीमा 22 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। जो सभी वर्गों के लिए मान्य होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Online Registration’ टैब पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती विज्ञापन के सामने ‘Apply Online’ का चुनाव करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *