Thu. Apr 23rd, 2026

1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग और जेल विभाग के अंतर्गत 1,679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अब 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 थी। इस भर्ती में वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल हैं। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

​भर्ती निकाय: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयम मण्डल, भोपाल

पद का नाम: वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक (वन विभाग), जेल प्रहरी और जेल अधीक्षक (जेल विभाग)

कुल पद: 1679

पदों का विवरण

  • ​वन रक्षक (Forest Guard): 728 पद
  • ​क्षेत्र रक्षक (Field Guard): 169 पद
  • ​जेल प्रहरी (Jail Warder): 757 पद
  • ​सहायक जेल अधीक्षक (Asst. Jail Superintendent): 25 पद

आयु-सीमा (Age Limit): ​न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। ​मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  1. वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. ​जेल प्रहरी: पुरानी पद्धति से 10वीं या वर्तमान में 12वीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  3. सहायक जेल अधीक्षक: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क (Application Fee): ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए E-mail ID होना अनिवार्य है क्योंकि भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र से संबंधित समस्त जानकारी को E-mail पर उपलब्ध कराई जाएगी। कियोस्क के माध्यम से आनलाइन आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों हेतु एमपीआनलाइन का पोर्टल शुल्क रुपये 60/- देय होगा। इसके अतिरिक्त रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लागिन कर फार्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20/- रु. देय होगा।

  • अनारक्षित (General) और अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹500 + ₹60 पोर्टल शुल्क (कुल ₹560)। ​
  • SC/ST/OBC और दिव्यांग अभ्यर्थी (केवल MP के मूल निवासी): ₹250 + ₹60 पोर्टल शुल्क (कुल ₹310)।

चयन प्रक्रिया : चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: यह कंप्यूटर आधारित (CBT) वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी।
  • ​शारीरिक मानक परीक्षण व दक्षता परीक्षा (PST-PET): ऊंचाई और सीने का माप, दौड़ और पैदल चाल (पद के अनुसार)।
  • ​दस्तावेज सत्यापन: सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच।
    ​मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच।

कितनी मिलेगी सैलरी: उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। ​वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के लिए वेतन ₹19,500 से ₹62,000 (लेवल-4) के बीच रहेगा। सहायक जेल अधीक्षक के लिए वेतन ₹36,200 से ₹1,14,800 (लेवल-9) के बीच निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *